Home » Blog » चम्पावत : कपकोट क्षेत्रान्तर्गत जंगल से एसडीआरएफ ने एक महिला का शव किया बरामद

चम्पावत : कपकोट क्षेत्रान्तर्गत जंगल से एसडीआरएफ ने एक महिला का शव किया बरामद

 
चम्पावत : जनपद चम्पावत के कपकोट क्षेत्रान्तर्गत जंगल में SDRF ने बरामद किया एक महिला का शव। आज 05 फरवरी 2023 को रीमा पुलिस चौकी, कपकोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि पुलिस चौकी से ऊपर जंगल में एक महिला का शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर HC राजेन्द्र रावत के हमराह SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग करते हुए उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया। उक्त महिला पुष्पा देवी, पत्नी श्री विनोद कुमार, 35 वर्ष, निवासी- ग्वाड़, डंगोली, 02 दिन पूर्व बकरी चुगाते समय पैर फिसलने से खाई में गिर गयी थी जहाँ सर पर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गयी थी।  SDRF टीम द्वारा बॉडी बैग के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए अत्यधिक दुर्गम मार्गों से होते हुए शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।