Home » Blog » सतपुली : अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में बनी झील में गिरी बोलेरो, देवभूमि की देवदूत एसडीआरएफ ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल

सतपुली : अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में बनी झील में गिरी बोलेरो, देवभूमि की देवदूत एसडीआरएफ ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल

 
सतपुली : जनपद पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया 02 लोगों का रेस्क्यू।  21 मार्च 2023 को थाना सतपुली द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि सतपुली से 02 किमी आगे एक बोलेरो वाहन (UK12 TA 0822) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से ASI गब्बर सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जोकि सतपुली से चौमासूधार की ओर जा रहे थे, अचानक वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में बनी झील में गिर गया। SDRF टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान आरम्भ किया। रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नदी में उतरकर दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से किनारे लाया तत्पश्चात बिना देरी किये एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु हंस अस्पताल पहुँचाया गया।

घायलों का विवरण

  1. प्रेम बल्लभ पुत्र भैरव दत्त, 36 वर्ष, निवासी- चौमासूधार, पौड़ी गढ़वाल।
  2. अरविंद पुत्र अर्जुन सिंह, 27 वर्ष, निवासी- चौमासूधार, पौड़ी गढ़वाल।