Home » Blog » मुनिकीरेती के पास देर रात हुआ सड़क हादसा, SDRF ने किया वाहन चालक को सकुशल रेस्क्यू

मुनिकीरेती के पास देर रात हुआ सड़क हादसा, SDRF ने किया वाहन चालक को सकुशल रेस्क्यू

 
ऋषिकेश : मुनिकीरेती के पास देर रात हुआ सड़क हादसा, SDRF ने किया वाहन चालक को सकुशल रेस्क्यू। 22 मार्च 2023 को देर रात्रि लगभग 01:30 बजे  को पुलिस चौकी ढालवाला से सूचना प्राप्त हुई कि कैलाश गेट पी.डब्ल्यू.डी. तिराहे के पास एक टैंकर (HR38B 7766) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ है। उक्त सूचना पर हेड कांस्टेबल दरमान सिंह के हमराह एसडीआरएफ टीम ढालवाला से मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि ड्राइवर वाहन के अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ है व वाहन से तेल टपक रहा है जिससे कि आग लगने की संभावना बनी हुई थी। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कटर के माध्यम से  सावधानीपूर्वक वाहन को काटकर ड्राइवर को सकुशल  बाहर निकाला गया एवं एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल हेतु भेजा गया। वाहन चालक द्वारा बताया गया कि वाहन के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ, जिस स्थिति में वाहन चालक फंसा हुआ था उस स्थिति में अगर समय रहते एसडीआरएफ टीम नहीं पहुंचती तो चालक की जान भी जा सकती थी, जिंदगी की उम्मीद खो बैठे चालक को सकुशल बचाए जाने पर चालक द्वारा एसडीआरएफ टीम का धन्यवाद प्रकट किया गया।

घायल का विवरण

  1. ताहिर खान पुत्र मुख्तियार खान, 48 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर नवादिया पोस्ट ऑफिस खुदागंज जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश।

 एसडीआरएफ टीम 

  1. हेड कांस्टेबल दरमान सिंह
  2. अर्जुन सिंह
  3. मातबर सिंह
  4. सुरेंद्र कुमार
  5. पंकज बिष्ट
  6. मनमोहन सिंह
  7. अनूप रावत
  8. अमित कुमार