Home » Blog » कोटद्वार : नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 3 वाहन सीज

कोटद्वार : नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 3 वाहन सीज

by

कोटद्वार : जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत कोटद्वार और श्रीनगर में पुलिस टीमों ने दैनिक चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते हुए तीन चालकों को पकड़ा। इनमें कोटद्वार क्षेत्र के दो तथा श्रीनगर क्षेत्र का एक वाहन चालक शामिल है।

पुलिस ने तीनों चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पौड़ी पुलिस की आमजन से अपील

पौड़ी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद कभी भी वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।