Home » Blog » टोल प्लाजा पर फ़ास्ट टैग से मिलेगा छुटकारा, जीपीएस सिस्टम पर काम कर रही केंद्र सरकार

टोल प्लाजा पर फ़ास्ट टैग से मिलेगा छुटकारा, जीपीएस सिस्टम पर काम कर रही केंद्र सरकार

नई दिल्ली : फ़ास्ट टैग के जरिए टोल टैक्स देने वालों के लिए खुशखबरी। अब केंद्र सरकार ने नई सुविधा शुरू कर रही है। किसी को भी फ़ास्ट टैग लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना रुके और वाहनों के पेमेंट करके आवाजाही को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए जीपीएस का इस्तेमाल किया जाएगा।हालांकि इसके लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से वाहन से हाइवे पर चलने वालों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और भीड़ की लंबी-लंबी लाइनों को खत्म करने के लिए कई फैसले लिए जा रहे हैं। इसके तहत जल्द ही आपको फास्टैग की जगह पर जीपीएस आधारित टोल प्रणाली की सुविधा मिलेगी, जिसके बाद में टोल प्लाजा की भूमिका और उस पर निर्भरता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार इस समय महत्वकांक्षी योजनाओं के आधार पर नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। जिसके बाद टोल की सुविधा के लिए मोटर वाहन अधिनियम और संशोधन पर काम किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीपीएस आधारित प्रणाली को शुरू करने में काफी सुविधा होगी, लेकिन इससे पहले सरकार को इस टेक्नोलॉजी के लिए तैयार होना पड़ेगा। तकनीकी बुनियादी ढांचे के साथ सड़कों को अपग्रेड करने के लिए भी काम करना होगा। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट को भी संशोधित करना होगा।